सड़कों पर उतरे ट्रैफिक SP, खुद संभाली रांची की रफ्तार…

सड़कों पर उतरे ट्रैफिक SP, खुद संभाली रांची की रफ्तार…

राँची(RANCHI): रांची में सरहुल के मौके पर जब सड़कों पर भीड़ उमड़ी, तब ट्रैफिक SP राकेश सिंह खुद मैदान में उतरकर व्यवस्था संभालते नजर आये। उन्होंने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को जरूरी निर्देश दिये। कई जगहों पर ट्रैफिक SP खुद वाहनों को डायवर्ट करते दिखे, तो वहीं आम लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी भी देते रहे। उनकी मौजूदगी से यातायात व्यवस्था में तेजी और अनुशासन साफ नजर आया। सरहुल जुलूस और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुये शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *