सिन्दरी(SINDRI): 21 मार्च शनिवार को एसीसी के समीप, शहरपुरा मस्जिद परिसर में हर्षोल्लास पूर्वक ईद – उल – फितर की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई के साथ,मिलन समारोह श्रद्धा आपसी प्रेम भाव से मनाया गया, इस अवसर पर सिन्दरी क्षेत्र के लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद – उल-फितर की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया , उपस्थित सभी लोगों ने समाज में शांति एकता और सद्भाव बनाए रखने का आपसी सहमति जताई । समारोह का माहौल पूरी तरह से उत्साह और सौहार्दपूर्ण रहा, लोग आपसी भाईचारा निभाते हुए ईद पर्व के शुभ अवसर पर नमाज अदा किया। सिंदरी मस्जिद परिसर में सिंदरी के भाजपा युवा नेता गौरव वक्ष, लक्की सिंह के द्वारा शर्बत की व्यवस्था की गई थी।मिलन समारोह में मुख्य रूप से मोहम्मद कामरान खान (सदर) मोहम्मद शब्बीर खान (सचिव ) मोहम्मद मोईन, मोहम्मद जमाल खां, मोहम्मद मक्सूद आलम, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इमरान, गुड्डू , फरहान, सलमान,मेस्वाह ,सागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे अंत में सभी ने देश और समाज में अमन चैन तरक्की की खुशहाली की दुआ दी,ईद सबों के जीवन में नई उम्मीद,नई रोशनी और नई खुशियां लेकर आए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

