सिंदरी(SINDRI): सिंदरी थाना क्षेत्र में नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार के आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में सिंदरी थाना क्षेत्र में सुशासन को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस गरिमामय अवसर पर धनबाद ग्रामीण जिला सयोजक अनुभव कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य आर्यन कुमार, नगर मंत्री प्रशांत राज श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी आर्यन सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

