पुटकी(DHANBAD): ग्रामीण एकता मंच (गोपालीचक 2 नंबर) के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्लान, सेल व टासरा के तहत धनबाद रेंज में वृक्षारोपण एवं विकास कार्य के लिए आवंटित 3.5 करोड़ रुपये की राशि को बिना विभागीय अनुमति टुंडी और तोपचांची क्षेत्र में डायवर्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पत्र में श्री सिंह ने कहा गया है कि धनबाद के कोलियरी और शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि वृक्षारोपण की राशि ऐसे क्षेत्रों में खर्च की जा रही है जहां पहले से पर्याप्त हरियाली है। आरोप है कि वन विभाग के एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी के प्रभाव में आकर न केवल 3.5 करोड़ बल्कि अन्य योजनाओं व कैम्पा मद की राशि मिलाकर करीब 19 करोड़ रुपये टुंडी और तोपचांची क्षेत्र में आवंटित कर दिए गए।
बबलू सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां और बीसीसीएल के द्वारा हजारों हजार वृक्ष काटे जा रहे हैं और शिकायत करने पर उसकी जांच हो रही और जांच में सत्यता पाई जा रही पर वन प्रमंडल अधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही कोलियरी क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण और ओपन माइंस के कारण बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई हुई है, लेकिन उसके अनुरूप वृक्षारोपण नहीं कराया गया। उन्होंने डीसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदूषण प्रभावित शहरी व कोलियरी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वृक्षारोपण कराने की मांग की है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

