रमजान के आखिरी जुम्मे पर अदा हुई नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ…

रमजान के आखिरी जुम्मे पर अदा हुई नमाज, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ…

धनबाद।(DHANBAD): रमजान के आखिरी जुम्मे के मौके पर शुक्रवार को शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

ईदगाह मोती मस्जिद के इमाम मोहम्मद अविरुद्दीन कासमी ने धनबाद वासियों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस पवित्र महीने में लोगों ने एक-दूसरे का ख्याल रखा और अमन-शांति के साथ रोजा रखा। उन्होंने कहा कि रमजान हमें संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है, जिसमें गरीबों की मदद करना भी अहम है।

उन्होंने आगे कहा कि रमजान के बाद अल्लाह की ओर से ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी के रूप में मिलता है। इस दिन को सभी लोग आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाएं।

जुबेर अंसारी ने बताया कि ईद का त्योहार खुशियों का प्रतीक है और सभी को इसे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। वहीं रियाज खान ने कहा कि रमजान का यह पवित्र महीना लोगों को इंसानियत और भाईचारे की सीख देता है, इसलिए ईद के दिन भी शांति और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *