बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र अजय कुमार नंद बने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर…

बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र अजय कुमार नंद बने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर…

कोलकाता(KOLKATA): सिंदरी स्थित बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र और आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

अजय कुमार नंद असैनिक अभियंत्रण विभाग के 1986-90 बैच के छात्र रहे हैं और अपने बैच में सेकेंड टॉपर थे। संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर सह वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ. बीडी यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अजय कुमार उनके सहपाठी और घनिष्ठ मित्र रहे हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ पंकज राय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बीआईटी सिंदरी हमेशा से प्रतिभाओं को निखारने का केंद्र रहा है। वहीं, संस्थान के अन्य शिक्षकों और पदाधिकारियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

बताया जाता है कि अजय कुमार नंद समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत धमौन गांव के निवासी हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *