BSL प्लस-2 स्कूल बंद होने से पहले 28 मार्च तक प्रमाण-पत्र लेने की अंतिम चेतावनी…

BSL प्लस-2 स्कूल बंद होने से पहले 28 मार्च तक प्रमाण-पत्र लेने की अंतिम चेतावनी…

बोकारो(BOKARO) : बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित बीएसएल प्लस-2 हाई स्कूल, सेक्टर 2/डी से झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अंतर्गत पूर्व वर्षों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विद्यालय में उपलब्ध लंबित प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से उक्त विद्यालय का संचालन पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट और मार्कशीट अभी तक लंबित हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय कार्यालय से अपने दस्तावेज अवश्य प्राप्त कर लें। विद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि समय पर दस्तावेज नहीं लेने पर भविष्य में तकनीकी या शैक्षणिक असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी संबंधित छात्रों से अपील की गई है कि वे इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपने प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। यह कदम विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों के सुरक्षित हस्तांतरण और रिकॉर्ड प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *