सिंदरी(SINDRI): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किष्टोपुर बस्तीपुर में आयोजित श्री श्री 1008 शिव शक्ति पांच दिवसीय महायज्ञ के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी भी सम्मिलित हुईं और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें श्रद्धा और भक्ति के साथ इस कलश यात्रा में शामिल हुईं। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजायमान बना हुआ था जिससे माहौल भक्तिमय हो गया था।
यह महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक देखा गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

