
झरिया(JHARIA): झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा “बेटी के नाम एक दिन अभियान” के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण एवं पौधों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाखा के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर समाजसेवियों के बीच बेटी के नाम पौधे वितरित किए तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान पौधों पर “बेटी के नाम” संकल्प टैग भी लगाए गए, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, आशीष भूसानिया, निखिल खंडेलवाल, मयंक केजरीवाल एवं हितेन शर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में शामिल समाजसेवियों ने अपनी बेटी के नाम इस पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही, सभी को अपनी बेटी के नाम रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान समाज में बेटियों के सम्मान, जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

