बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने मेयर संजीव सिंह को जन नेता बताते हुए बधाई दी…

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने मेयर संजीव सिंह को जन नेता बताते हुए बधाई दी…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश पाण्डेय ने धनबाद नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को शपथ ग्रहण के बाद हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुकेश पाण्डेय ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि धनबाद की जनता एक ऐसे नेतृत्व की तलाश में थी, जो शहर को विकास की नई दिशा देने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं—जैसे सड़क, जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था और यातायात सुधार—को लेकर लोगों की अपेक्षाएं काफी बढ़ी हुई हैं, और उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी अब नए नेतृत्व पर है।
उन्होंने आगे कहा कि संजीव सिंह के पास अनुभव और कार्य करने की क्षमता है, जिसके बल पर धनबाद को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि मेयर के रूप में उनका कार्यकाल पारदर्शिता, जनसहभागिता और विकास की नई मिसाल पेश करेगा।

वहीं, नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने मुकेश पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद नगर निगम को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित शहर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

मेयर ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना होगा, ताकि धनबाद को एक बेहतर और आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *