धनबाद(DHANBAD): नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने शपथ ग्रहण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर एक सकारात्मक और समन्वयपूर्ण शुरुआत का संदेश दिया।
उन्होंने धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी हृतिक श्रीवास्तव से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद के विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी अधिकारी मिलकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
अधिकारियों ने भी मेयर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात धनबाद में एक नई कार्यसंस्कृति और विकास की सोच को दर्शाती है, जहां जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

