चैती छठ एवं ईद पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…

चैती छठ एवं ईद पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न…

तिसरा(JHARIA): चैती छठ, एवं ईद पर्व को लेकर तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानेदार सुमन कुमार की अध्यक्षता में की गईं जबकि संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में गणमान्य समाजसेवी व शांति समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गईं। लोगों को संबोधित करते हुए सुमन कुमार ने कहा की सभी धर्म के लोगों को आपसी भाईचरा कायम रखते हुए सौहार्द पूर्वक मनाने का निर्णय लेना है। तमाम युवा वर्ग से भी अपील करता हूं की शराब कि सेवन करते या नशे में धुत पाए जाते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण पर भी विशेष ध्यान रखेंगे। डीजे बाजा बजाना पूरी तरह से बैन रहेगी। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें। धर्म से जुड़ा हुआ अफवाह व्हाट्सएप या फेसबुक में ना छोड़े जिससे किसी को धर्म के प्रती ठेस पहुंचे। अगर कोई ऐसा करता भी है तो आप हमें सूचित करें उसके लिए हमारी पुलिस आप लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। पूजा के दौरान अगर बजा बजाना है तो हल्का सौंड में चोंगा साउंड सिस्टम उपयोग में ला सकते हैं। बैठक में हीरालाल मोदक बसंत ठाकुर प्रवीण ठाकुर नवीन ठाकुर,
योगेश यादव त्रिलोचन ठाकुर एवं पत्रकार उपस्थित हुए।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *