धनबाद(DHANBAD): बीएसके कॉलेज मैथन में मंगलवार को स्नातक विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम प्रारम्भ करने के उद्देश्य से कॉलेज प्रबंधन एवं बाजाज फिनसर्व के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा उनकी रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्त एवं बीमा क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करेगा।कार्यक्रम प्रबंधक अजय कुमार ने प्रमाणपत्र कार्यक्रम की संरचना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम 40 विद्यार्थियों के एक बैच में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम 4 शैक्षणिक क्रेडिट का होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

