सिंह मेंशन में पार्षदों की ‘चाय पर चर्चा के बहाने हुई गोलबंदी, डिप्टी मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज…आज होगी मतदान….

सिंह मेंशन में पार्षदों की ‘चाय पर चर्चा के बहाने हुई गोलबंदी, डिप्टी मेयर चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज…आज होगी मतदान….

धनबाद(DHANBAD): 18 मार्च को होने वाले डिप्टी मेयर पद के चुनाव से ठीक एक दिन पहले मंगलवार की शाम सिंह मेंशन में पार्षदों का बड़ा जुटान हुआ। इस मौके पर मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई।

बैठक के दौरान वार्ड नंबर 7 के पार्षद अरुण चौहान के समर्थन में पार्षदों की एकजुटता साफ नजर आई। यह जुटान डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, टी पार्टी के जरिए रणनीति तैयार की गई और पार्षदों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बैठक को चुनावी समीकरण साधने की अहम कड़ी माना जा रहा है।

बुधवार को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *