
धनबाद(DHANBAD): आज बैंक मोड़ चैंबर एवं स्टेट बैंक मैन ब्रांच धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में कुल 6 लाख 25 हज़ार के Rs 20, 5, और 2 के सिक्कों का वितरण हमारे सदस्यों बैंक मोड़ क्षेत्र के व्यवसायियों के बीच किया गया.
SBI से Cash डिप्टी मैनेजर दिलीप कुमार और संदीप कु दास सर एवं बैंक मोड़ चैंबर की तरफ से अध्यक्ष प्रमोद गोयल सचिव लोकेश अग्रवाल सह सचिव सुशील सांवरिया विकाश पटवारी अमित जैन सहित सभी व्यापारी बंधु उपस्थित थे।
स्टेट बैंक मैन ब्रांच धनबाद हमेशा सिक्के वितरण करने में बैंक मोड़ चैंबर के साथ पूरे धनबाद में अग्रणी रहते हुए व्यापारियों को सहयोग और सुविधा प्रदान करते आया है।
SBI द्वारा जल्द ही पुनः सिक्का वितरण मेला लगाने का आश्वासन दिया गया है .
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

