वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार…

वेतन नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप, मजदूरों ने सहायक श्रम आयुक्त से लगाई गुहार…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत जल पूर्ति योजना में कार्यरत कर्मियों के एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने के विरोध में पानी सप्लाई बंद कर दी है। मजदूरों का आरोप है कि संबंधित कंपनी न तो उनका बकाया वेतन दे रही है और न ही न्यूनतम मजदूरी का पालन किया जा रहा है। साथ ही EPF कटौती भी नहीं की गई है। मामले में भाजपा नेता रमेश राही के नेतृत्व में आज मजदूरों ने मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया
बताया जा रहा है कि ये कर्मी वर्ष 2016 से लगातार वाटर प्लांट में पंप ऑपरेटर, मैनेजर, गार्ड और मजदूर के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले एक साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वही अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने आज सहायक श्रम आयुक्त और PHD विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *