अनुमंडल दंडाधिकारी ने की स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा…

अनुमंडल दंडाधिकारी ने की स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा…

त्वरित निष्पादन के लिए बनाई दो टीम

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आज अपने कार्यालय कक्ष में स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त को विभिन्न माध्यम से कई शिकायतें प्राप्त होती है। इसमें महत्वपूर्ण शिकायतों पर उपायुक्त द्वारा स्टार मार्क कर संबंधित पदाधिकारी को जांच करके शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया जाता है।

इस क्रम में आज सभी स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की। शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम तथा कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर के नेतृत्व में दो टीम बनाई है। टीम लगातार स्टार मार्क शिकायतों की मॉनिटरिंग करेगी। इससे शिकायत निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *