रांची(RANCHI):रांची के कडरू मेन रोड स्थित सोरोस बार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बार के ओपन रूफटॉप में लगा शेड अचानक नीचे गिर गया। यह शेड स्काईलाइन बिल्डिंग के नीचे आ गिरा, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना कडरू मेन रोड स्थित सोरोस बार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बार के ओपन रूफटॉप में लगा बड़ा शेड अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उस समय नीचे कई वाहन खड़े थे, जो शेड के गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट
