
धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 16 मार्च 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर प्रशासन पुलिस, बीसीसीएल और जेआरडीए की संयुक्त बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सिजुआ तथा एना माइंस क्षेत्र से भी प्रभावित लोगों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही एलटीएच परिवारों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा उपायुक्त ने बेलगड़िया स्थित फेज 6 में रेडी टू शिफ्ट मकानों का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है उसे जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल के डीटी, अंचल के पदाधिकारी, सभी एरिया के जीएम, जेआरडीए के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

