संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में धनबाद जिला के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में धनबाद जिला के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान…

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सम्मानित करते हुए दिए उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाएँ

धनबाद(DHANBAD): संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में धनबाद जिले के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर जिले एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज श्री शुभम कुमार महतो से मुलाकात कर उन्हें डायरी भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाएँ दी।

साथ ही इस दौरान शुभम कुमार महतो ने यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। यह उनकी लगातार मेहनत और दृढ़ निश्चय का नतीजा है, जो उनके परिवार और पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *