गर्मी में संकट आने पर टैंकर से सप्लाई होगा पानी…

गर्मी में संकट आने पर टैंकर से सप्लाई होगा पानी…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।

गर्मी में आम जनों को पानी का संकट नहीं हो, इसके लिए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड में एक टीम रखने का निर्देश दिया। साथ में मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक कर छोटी खराबी को स्थानीय मिस्त्री से संपर्क कर उसे ठीक करने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि गर्मी में हर पंचायत सचिवालय में एक पानी का टैंकर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखे। जहां पानी का संकट उत्पन्न होगा वहां टैंकर से पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें। यह व्यवस्था शहरी एवं ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में लागू रहेगी।

इसके अलावा उन्होंने मौजूदा जल स्रोतों को बेहतर करने, पाइपलाइन इत्यादि को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, पीएचईडी 2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *