सिंदरी गौशाला ओपी में ईद उल फितर एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई…

सिंदरी गौशाला ओपी में ईद उल फितर एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की गई…

सिंदरी(SINDRI): सोमवार को सोमवार को सिंदरी गौशाला ओपी परिसर में ईद उल फितर, एवं रामनवमी, त्योहार को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ओ पी के वर्तमान प्रभार में रहे एसआई पवन उरांव ने की।
बैठक के दौरान प्रभार संभाल रहे पवन उरांव ने सरकारी निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान डी जे पूरी पर प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन के इस निर्णय पर स्थानीय अखाड़ा समितियों ने ऐतराज जताया।

अखाड़ा समिति के सदस्यों ने सवाल उठाया कि पर्व-त्योहारों के समय ही डी जे पर पाबंदी क्यों लगाई जाती है । इस मुद्दे पर अखाड़ा समिति और पुलिस पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई।
प्रशासनिक चर्चा के बाद यह तय किया गया कि पारंपरिक अखाड़ा जुलूस कांड्रा बाजार से होते हुए गौशाला बाजार स्थित दुर्गा मंदिर तक आएगा। इस मार्ग पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

बैठक में उपस्थित
पुलिस प्रशासन के तरफ से प्रभार में रहे एस आई पवन उरांव, एस आई सत्यानंद कुमार, ए एस आई लक्ष्मण कुमार दास, ए एस आई वीरेंद्र यादव, ए एस आई बिरास तिग्गा और ए एस आई अजय राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं अन्य लोगों में कुमार महतो अध्यक्ष, अखाड़ा समिति सुशील दुबे, मदन सिंह और संजू महतो के अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे।
सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की अपील की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *