इच्छा मृत्यु से पूर्व परिजनों ने जो कहा ,वो भावुक कर देगी…

इच्छा मृत्यु से पूर्व परिजनों ने जो कहा ,वो भावुक कर देगी…

उत्तर प्रदेश(UP): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से हरीश राणा को दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है। एम्स में डॉक्टरों की टीम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया को शुरू कराई है। इसका अर्थ है कि अब हरीश राणा की इस धरती से विदाई हो जाएगी। 13 सालों से बेड पर पड़े हरीश राणा के स्वस्थ होने की कोई संभावना को न देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एम्स की रिपोर्ट के आधार पर इच्छामृत्यु की याचिका पर फैसला सुनाया। फैसले के तहत सम्मानजनक तरीके से एम्स हरीश राणा के जीवन के अंत की व्यवस्था करेगा। इसके लिए हरीश को जीवनरक्षक उपकरणों से धीरे-धीरे अलग किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर से हरीश की विदाई का एक भावुक वीडियो आया है। इसमें उसे सबको माफ करने और माफी मांगते जाने की बात करते परिजन दिख रहे हैं।

वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक 22 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बेड पर पड़े हरीश राणा को ब्रह्माकुमारी टीका लगाती हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। इस मुस्कान के पीछे परिवार का दर्द साफ दिखता है। वह बड़े प्यार से उसके सिर पर हाथ सहलाते हुए कहती हैं, ‘सबको माफ करते हुए… सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ हरीश’। आखिरी विदाई का यह वीडियो पत्थरदिल लोगों की आंखों में भी आंसू लाने वाला है। एक युवक के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने उसके माता-पिता के सपनों को तोड़ दिया। उसे बिस्तर पर सिमटने को मजबूर कर दिया। ऐसे में युवक के लिए मौत ही आखिरी विकल्प बचा।

इस भावुक पल और जीवन के इस गहरे संदेश पर आपकी क्या राय है?

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *