रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026, समाज की एकता और गौरव पर दिया गया जोर…

रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026, समाज की एकता और गौरव पर दिया गया जोर…

रांची(RANCHI):राजधानी रांची में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 में क्षत्रिय समाज की समृद्ध परंपरा, शौर्य, त्याग और एकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजभूषण शरण सिंह उपस्थित रहे। वहीं धनबाद के महापौर संजीव सिंह तथा जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज की गौरवशाली परंपरा, वीरता और त्याग की भावना को याद करते हुए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज की एकता और जागरूकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

इस मौके पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “क्षत्रिय समाज सदैव से देश और समाज की रक्षा तथा सेवा के लिए अग्रणी रहा है। समाज की एकता और युवा पीढ़ी की भागीदारी से ही हम अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ा सकते हैं।”

वहीं ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। हमें अपने इतिहास, परंपरा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *