आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा चुनाव आयोग…

आज पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा चुनाव आयोग…

नई दिल्ली(NEW DELHI):Election Commission of India (चुनाव आयोग) रविवार को Vigyan Bhavan में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस दौरान चुनाव की तारीखों और चरणों से जुड़ा पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

जिन राज्यों में चुनाव की घोषणा होने की संभावना है उनमें West Bengal, Kerala, Tamil Nadu, Assam और Puducherry शामिल हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि असम में तकनीकी कारणों से समरी रिवीजन (SR) किया गया है।
सूत्रों के अनुसार West Bengal में दो से तीन चरणों में मतदान होने की संभावना है। चुनाव आयोग का इस बार विशेष जोर चुनावी हिंसा और धनबल के दुरुपयोग पर रोक लगाने पर रहेगा।

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने 10 मार्च को कोलकाता दौरे के दौरान कहा था कि पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इस बार राज्य में चुनाव हिंसा और दबाव से मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कोलकाता दौरे के दौरान सीईसी Swami Vivekananda की तपोभूमि Belur Math भी पहुंचे थे। वहां दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा का जिक्र किया।
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच माना जा रहा है।

एक या दो चरणों में चुनाव कराने का सुझाव
पश्चिम बंगाल के कई राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। यह सुझाव कोलकाता में चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में दिया गया।
निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था में किसी भी चूक पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि चुनाव से जुड़ी हिंसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *