टूट -फूट गईं है कारगली जाने वाली सड़क, लोगों को हो रही परेशानी…

टूट -फूट गईं है कारगली जाने वाली सड़क, लोगों को हो रही परेशानी…

बेरमो(BERMO) :सुभाष नगर और जवाहर नगर से कारगली जाने वाली सड़क इतनी जर्ज़र और टूट फूट गईं है की यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीच -बीच में इस सड़क की मरम्मत होती है, लाल मोरम और मिट्टी डालकर बना तो दिया जाता है . लेकिन फिर हाल वही हो जाता है.खासकर बरसात के मौसम में तो हालात बेहद खतरनाक हो जाती है.रोड की गिट्टी और पत्थर निकल आते हैं.कई बार तो हादसों का शिकार भी बने हैं.हालांकि, बड़ी गाड़ियां तो यहां से नहीं गुजरती लेकिन दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहन यहां से बराबर गुजरते है. सड़क इतनी खराब है कि कभी भी हादसा किसी के साथ हो सकता है.ऑटो में सवारी करने वालों के लिए हमेशा एक डर बना रहता है, कहीं ये पलट न जाए.

इस सड़क से सुभाष नगर, जवाहर नगर, अमलो के लोग करगली बाजार,फुसरो और ट्रैन पकड़ने के लिए अमलो हाल्ट जाते है.वही करगली बैंक भी इसी सड़क से जाते हैं.एक तरह से ये सड़क लाइफ लाइन की तरह से यहां के निवासियों के लिए लंबे समय से बनी हुई है.यह सड़क आज से नहीं बल्कि काफ़ी पुरानी हैं.

सभी की यहीं चाहत के इस सड़क की मरम्मत की जाय ताकि लोगों की परेशानी कम हो और हादसे से अपने आप को महफूज रख सके.
उम्मीद है कि हमारे माननीय और मुलाजिम इस पर ध्यान देंगे, ताकि लोगों की जिंदगी आसान बन सके.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *