तृणमूल नेता की घोषणा सेबाआश्रय की तर्ज पर ‘एक डाके डॉक्टर’ योजना, शिल्पांचल के लोगों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा…

तृणमूल नेता की घोषणा सेबाआश्रय की तर्ज पर ‘एक डाके डॉक्टर’ योजना, शिल्पांचल के लोगों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सेवा…

आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल साउथ विधानसभा क्षेत्र स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में तृणमूल नेता सह आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमेन देबाशीष सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की।

देबाशीष सरकार ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा आम लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए ‘सेबाआश्रय’ नाम से एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना चलाई जा रही है, जिससे वह काफी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह अपने नेता की नीतियों और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आसनसोल की जनता के लिए भी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने का प्रयास करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने स्तर पर उतने बड़े स्वास्थ्य शिविर आयोजित नहीं कर सकते, लेकिन जितना संभव होगा, वह कुछ अस्पतालों के सहयोग से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।
इसी कड़ी में उन्होंने घोषणा की कि 14 मार्च, शनिवार को साउथ विधानसभा क्षेत्र के बर्नपुर स्थित धेनुवा तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने मैदान में ‘एक डाके डॉक्टर’ नाम से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

देबाशीष सरकार ने बताया कि 14 मार्च को उनके स्वर्गीय पिता का जन्मदिन भी है, इसलिए इस दिन को खास बनाने के उद्देश्य से इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि यह पहल सफल रहती है, तो भविष्य में शिल्पांचल के विभिन्न वार्ड, पंचायत और बूथ स्तर पर भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *