रांची(RANCHI): झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 की तिथि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद JPSC की ओर से यह…
रांची: झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (जेट) 2024 की तिथि को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद JPSC की ओर से यह जानकारी दी गई है कि 29 मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी और मई महीने तक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा.
9 अप्रैल को अगली सुनवाई
गुरुवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के सचिव ने यह जानकारी दी.
यह मामला असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उठा था. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल और प्रिंस कुमार ने इस मामले में पक्ष रखा. अब अदालत 9 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

