सिंदरी(SINDRI ): पत्रकार सुरक्षा कानून, प्रेस क्लब, बीमा, पेंशन, आवास, आयोग और एक्रिडेशन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम 12 मार्च को कोल्हान आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम को चाईबासा में ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी अजय महतो, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान,सचिव दीपक महतो और पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनीष सिंह इत्यादि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

