रांची(RANCHI): रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर 67 लाख रुपये से अधिक की चोरी को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 68 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

