धनबाद जिला महानगर बीजेपी ने दो मंडल अध्यक्ष पद के पदाधिकारी चयन की घोषणा…

धनबाद जिला महानगर बीजेपी ने दो मंडल अध्यक्ष पद के पदाधिकारी चयन की घोषणा…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला अंतर्गत संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पे आज जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने अजय कुमार दास को जोड़ापोखर मंडल अध्यक्ष की एवं श्री बिरजू रवानी को महुदा मोड़ मंडल अध्यक्ष की घोषणा की।

महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से निर्देश के बाद निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है—
जोड़ापोखर मंडल (पाथरडीह) – अजय कुमार दास
महुदा मोड़ मंडल – बिरजू रवानी
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दोनों कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पार्टी के जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, महेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, बच्चा गिरी, पुरुषोत्तम रंजन, नित्यानंद मंडल सहित कई लोगों ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित मंडलों में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी के कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *