धनबाद(DHANBAD): जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दर्जन भर से अधिक थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को कतरास थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कतरास थाना प्रभारी असित कुमार को बैंक मोड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना
इसी तरह तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती को निरसा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा को जोड़ापोखर सर्किल में पदस्थापित किया गया है। जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को चिरकुंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। लव कुमार को ट्रैफिक थाना प्रभारी से तोपचांची थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जयप्रकाश को साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राजेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी से सिंदरी थाना प्रभारी बनाया गया है। संजय कुमार को सिंदरी थाना प्रभारी से कोर्ट सिक्योरिटी में भेजा गया है। मोहम्मद रुस्तम को कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास सर्किल में पदस्थापित किया गया है।
वहीं कतरास सर्किल से मुकेश कुमार को अभियोजन कोषांग प्रभारी बनाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

