झारखंड(JHARKHAND): मंगलवार को विधानसभा के बाहर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सामने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगा दी …कहा, “आज विधानसभा गेट परिसर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस प्रकार डीजे बजाने को धरना दिया गया, वह निश्चित तौर पर झारखंड की राजनीति को हास्य का विषय बना देता है। जनता ने विधायकों को सदन में गंभीर और ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए भेजा है, न कि डीजे पर नाचने और राजनीतिक तमाशा करने के लिए।
दूसरी ओर, मैंने माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Hemant Soren जी के मार्गदर्शन में भारत सरकार की पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर राज्य की जनता की गंभीर समस्या उठाई है। आज गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, आम लोगों और खासकर हमारी मां-बहनों को गैस नहीं मिल पा रहा है, जगह-जगह ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें आ रही हैं। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से भी जनता परेशान है। अगर इन मुद्दों पर बीजेपी के साथी विपक्ष में धरना देते, तो निश्चित रूप से हमें भी अच्छा लगता।
मैं भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से पूछना चाहता हूं — क्या जनता ने उन्हें डीजे और नाच-गाने के लिए सदन में भेजा है या जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए?
मैं बीजेपी से साफ-साफ कहना चाहता हूं कि हिंदुत्व की राजनीति छोड़कर जनता के असली मुद्दों पर बात करें। मैं एक मुस्लिम मंत्री हूं, लेकिन मैं हिंदू धर्म, हिंदुत्व और हर धर्म का पूरा सम्मान करता हूं। धर्म के नाम पर युवाओं को बांटना बंद करें। अगर लड़ना है, तो देश के विकास और जनता के अधिकारों के लिए लड़िए, हिंदू-मुसलमान के नाम पर समाज को मत बाटो।
Indian National Congress – Jharkhand Rahul Gandhi K.C. Venugopal Indian National Congress Keshav Mahto Rajesh Kachhap BJP Jharkhand All India Mahila Congress Babulal Marandi Dhiraj Prasad Sahu Rajesh Ranjan Imran Pratapgarhi Furkan Ansari Radha Krishana Kishore Dipika Pandey Singh Dr.Syed Naseer Hussain, MP, Rajya Sabha Bhanu Pratap Shahi Shilpi Neha Tirkey Jharkhand Youth Congress
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

