
धनबाद(DHANBAD): प्वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने बुधवार को Dhansar Police Station का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने थाना के CCTNS कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क तथा अन्य कार्यालय कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का अनुसंधान पूरा कर चार्जशीट दाखिल की जाए, ताकि मामलों का समय पर निपटारा हो सके।
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने, लंबित वारंटों का तामिल सुनिश्चित करने और फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए भी सख्त निर्देश दिए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

