वार्ड संख्या 53 के एवं वार्ड संख्या 55 के पार्षद को किया गया सम्मानित…

वार्ड संख्या 53 के एवं वार्ड संख्या 55 के पार्षद को किया गया सम्मानित…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 53 से नवनिर्वाचित पार्षद गणेश चंद्र महतो एवं वार्ड संख्या 55 से नवनिर्वाचित पार्षद साहब राम हेंब्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि अनेक प्रत्याशियों के बीच शानदार जीत हासिल करना दोनों पार्षदों की लोकप्रियता, जनसेवा के प्रति उनकी समर्पित भावना और क्षेत्र की जनता के साथ उनके गहरे जुड़ाव का परिणाम है। यह विजय वार्डवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि गणेश चंद्र महतो के नेतृत्व में वार्ड संख्या 53 तथा साहब राम हेंब्रम के नेतृत्व में वार्ड संख्या 55 में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त होगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री प्रकाश बाउरी , वरिष्ठ नेता रवि कुमार उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए दोनों वार्डों के समग्र और सतत विकास की आशा व्यक्त की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *