धनबाद(DHANBAD): तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा बुधवार, 11 मार्च 2026 को लेदाटांड़ स्थित हिंदुस्तान ढाबा में प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता तोपचांची प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जाबिर अंसारी ने की। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने और बीएलए की नियियूक्ती को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और विफल साबित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अपने कार्यों से समाज के हर वर्ग को छलने का काम कर रही है और कोई भी नई प्रभावी योजना लाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से लाया गया मनरेगा अधिनियम देश के लाखों गरीब मजदूरों के लिए सहारा बना था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कमजोर कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
ऐसे में हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम उनके हाथों को मजबूत करें और गांव-गांव तक पहुंचकर उन लोगों को उनका अधिकार दिलाने का काम करें, जिन्हें भाजपा सरकार द्वारा उनके हक से वंचित किया जा रहा है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
मौके पर एन.एस.यू.आई. के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी,बासूदेव ठाकुर,संतोष ठाकूर,डा. प्रेम महतो, छोटन सिंह,डा.शमीम अहमद, प्रमोद सिंह,राशिद अंसारी , संजीव होर,मो अब्बु तलहा मो हेशामुद्दीन असारी, गुलाम खज्जा अंसारी, मो जुनैद अंसारी, अब्दुल सलाम अंसारी, मो शदाकत अंसारी
सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

