जगदीश पंचायत के कारीटांड (गोप टोला) की गंभीर बिजली समस्या के समाधान हेतु महाप्रबंधक से मिले विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता
बलियापुर(DHANBAD): विधानसभा के बजट सत्र में अपनी व्यस्तता के बावजूद सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्र देव महतो अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर निरंतर सजग हैं। इसी क्रम में, विधायक के दिशा-निर्देश पर उनके प्रतिनिधि शीतल दत्ता ने महाप्रबंधक
से मुलाकात कर बलियापुर प्रखंड की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।
बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत अंतर्गत कारीटांड (गोप टोला) में घनी आबादी के बीच लगा जर्जर ट्रांसफार्मर और घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज (11,000 वोल्ट) की तारें किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रही हैं।
ट्रांसफार्मर से अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं, जिससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर स्कूल और आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चों में हमेशा डर बना रहता है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया।
विधायक प्रतिनिधि की बात को गंभीरता से सुनते हुए महाप्रबंधक ने तत्काल सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को फोन कर ‘स्पॉट विजिट’ (स्थल निरीक्षण) करने का आदेश दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि इस समस्या का यथाशीघ्र स्थायी समाधान निकाला जाए।
विधायक जी की इस सक्रियता और विभाग के त्वरित रिस्पांस से स्थानीय ग्रामीणों में आशा की किरण जगी है।
विधायक चंद्रदेव महतो की इस त्वरित पहल और बिजली विभाग के सक्रिय रुख से कारीटांड के
ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है l
मौके पर भाकपा माले के सक्रिय युवा नेता कृष्ण चंद्र दान भी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

