सावित्रीबाई फुले के129 वें स्मरण दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की…

सावित्रीबाई फुले के129 वें स्मरण दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की…

सिंदरी(SINDRI): नारी मुक्ति आंदोलन के प्रेरणा स्रोत विद्या की देवी भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के 129 वें स्मरण दिवस पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर एडवा सिंदरी बलियापुर क्षेत्रीय कमेटी सचिव रानी मिश्रा ने कहा सावित्रीबाई फुले ने देश का पहला बालिकाओं का स्कूल स्थापित किया यह कार्य उस समय किया जब बालिकाओं के शिक्षा को धर्म और समाज के विरुद्ध माना जाता था। बालिकाओं को शिक्षित करने के कारण उन्हें अनेक प्रकार के कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जब वह स्कूल जाती थी तो समाज विरोधी तत्व उनके ऊपर कीचड़ और गोबर फेंक दिया करते थे, फिर भी वह हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य को पूरा किया। भारत की पहली महिला शिक्षिका को हम नमन करते हैं।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी अध्यक्ष सविता देवी कोषाध्यक्ष रंजू प्रसाद, संयुक्त सचिव रीमा यादव आदि ने अपना वक्तव्य रखा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *