महिला सशक्तिकरण को लेकर मेयर संजीव सिंह से मिलीं लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय…

महिला सशक्तिकरण को लेकर मेयर संजीव सिंह से मिलीं लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय…

पुष्पगुच्छ व शाल भेंट कर किया सम्मानित, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई विशेष चर्चा

धनबाद(DHANBAD):लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा राय ने धनबाद के महापौर माननीय संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मेयर संजीव सिंह को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान आशा राय ने शहर में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मेयर का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने महिलाओं को अधिक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही नगर निगम स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान मेयर संजीव सिंह ने आशा राय का स्वागत करते हुए कहा कि शहर के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और नगर निगम महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर संभव पहल करेगा।

मेयर संजीव सिंह ने कहा:
“धनबाद के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में महिलाओं को सम्मान और अवसर मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *