धनसार में परिवार ने लगाया प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप, गांधी सेवा सदन पहुंचकर मांगा इंसाफ…

धनसार में परिवार ने लगाया प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप, गांधी सेवा सदन पहुंचकर मांगा इंसाफ…

धनबाद(DHANBAD): धनसार थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने संजय कुशवाहा और उनके समर्थकों पर प्रताड़ना, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में हरिजन थाना में लिखित शिकायत दी है। मंगलवार को परिवार के सदस्य रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी सेवा सदन पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता संतोषी देवी ने बताया कि वह डोम जाति से आती हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय कुशवाहा और उनके लोग अक्सर उनके परिवार को परेशान करते हैं और उनकी बेटियों तथा बहु के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

संतोषी देवी के अनुसार, होली के दिन संजय कुशवाहा के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए। उस समय घर में केवल महिलाएं ही मौजूद थीं, जबकि पुरुष सदस्य बाजार गए हुए थे। आरोप है कि घर में घुसकर उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जबरन रंग लगाया और गलत तरीके से छुआ। विरोध करने पर घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया गया।

पीड़िता प्रिय देवी ने बताया कि संजय कुशवाहा के लोग अक्सर रास्ते में छेड़खानी करते हैं, सीटी बजाते हैं और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों ने मोबाइल छीनकर उसे भी तोड़ दिया।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अगर उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके लिए संजय कुशवाहा जिम्मेदार होंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *