सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू…

सिंदरी के सरकारी स्कूलों के विकास के लिए हर्ल व शिक्षा विभाग के बीच हुआ एमओयू…

धनबाद(DHANBAD): सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में शिक्षा और उससे जुड़ी संरचनाओं में सुधार व बढ़ोतरी करने तथा स्कूलों के विकास के लिए आज हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) तथा जिला शिक्षा विभाग के बीच एमओयू साइन हुआ। एमओयू पर हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी और जिला प्रशासन की ओर से जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने हस्ताक्षर किए।

इसकी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि इस एमओयू से सिंदरी इलाके में मौजूद 10 सरकारी स्कूलों में “शिक्षा और उससे जुड़ी संरचनाओं में सुधार और बढ़ोतरी” पर फोकस किया जाएगा।

यह पहल हर्ल के कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.ई.आर.) प्रोग्राम के तहत की जा रही है। जो कंपनी के सस्टेनेबल सोशल अपलिफ्टमेंट के कमिटमेंट पर जोर देता है। इसमें हर्ल से राशि मिलेगी और इस प्रोजेक्ट को जमीन पर जिला प्रशासन द्वारा पूरा किया जाएगा, ताकि स्थानीय शिक्षा की गुणवत्ता और जरूरतों के हिसाब से इसे पूरा किया जा सके।

वहीं हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी ने छात्रों के लिए बेहतर सीखने का माहौल बनाने के लिए हर्ल के समर्पण को दोहराया। जबकि जिला शिक्षा अधीक्षक ने जिले के शिक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने में हर्ल की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन “हर एक काम, देश के नाम” के साझा विजन के साथ हुआ, जो हर्ल और सरकार के बीच मिलकर किए गए प्रयासों में एक नया अध्याय शुरू करता है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *