सिंदरी(SINDRI): सिन्दरी स्थित एफसीआई की अनुपयोगी भूमि पर( AIIMS ) एम्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढोलू महतो के प्रयासों को अब केंद्र सरकार से सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। सांसद ढुल्लू महतो द्वारा उठाए गए जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए सकारात्मक पहल की है । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद ढुल्लू महतो को पत्र भेज कर इन विषयों पर विभागीय परिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है,सांसद ने सिंदरी क्षेत्र में जुड़े कई लंबे समय से लंबीत जनहित के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था, इसमें एफसीआई एल एवं वीएसएस के कर्मचारियों के लिए एफसीआईएल सिंदरी की अनूप योगी भूमि पर एम्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने पत्र में बताया है , की एफसीआईएल एवं वीएसएस कर्मचारियों के समझौते से संबंधित मामले को संबोधित विभाग द्वारा परीक्षण हेतु विभागीय प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। धनबाद सहित पूरे कोलफील्ड क्षेत्र के लाखों लोगों को भविष्य में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। इसकी विस्तृत समीक्षा की जा रही है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

