मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क कान जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क कान जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत मातृ सदन, झरिया में निःशुल्क कान जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपने कानों की जांच करवाई तथा विशेषज्ञों से सुनने से संबंधित समस्याओं पर परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल थे। इस अवसर पर मंच के शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक चैतन्य अग्रवाल एवं यश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लील्हा, पूनम शर्मा, टिंकू चोखानी, जया शर्मा तथा हेमंत केजरीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

शिविर में इन्सोनो हियरिंग सॉल्यूशन्स की ओर से कुंदन यादव, अंकित सिंह, दीपु कुमार, प्रिया कुमारी एवं बेबी कुमारी ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम के अंत में मंच की ओर से इन्सोनो के सभी विशेषज्ञों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान कुल 78 लोगों के कानों की जांच की गई, जबकि 36 लोगों के कानों की सफाई कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *