आसनसोल स्कॉन मंदिर पहुँचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, भगवान का दर्शन कर शुरू किया जनसंपर्क अभियान…

आसनसोल स्कॉन मंदिर पहुँचे भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, भगवान का दर्शन कर शुरू किया जनसंपर्क अभियान…

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद अपने समर्थकों के साथ सक्रिय नजर आए। अभियान की शुरुआत से पहले कृष्णा प्रसाद आसनसोल स्थित स्कॉन (इस्कॉन) मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिवत तरीके से राधे-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की।
मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करने के बाद कृष्णा प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पत्र वितरित किए।

कृष्णा प्रसाद ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि जनता के सुझाव और सहयोग से ही पश्चिम बंगाल को एक विकसित राज्य बनाया जा सकता है।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *