धनबाद(DHANBAD): धनबाद के प्रतिष्ठित जिल चैंबर के अध्यक्ष पद काबिज चेतन गोयनका एक बार फिर सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. शनिवार को हुई संघ की बैठक में तीसरी बार उनका चयन किया गया. नई कमेटी में अध्यक्ष चेतन गोयनका के अलावा उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन और पंकज रस्तोगी, सचिन साकेत भुवानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल चुने गए हैं. संजय अग्रवाल और विशाल रस्तोगी संरक्षक बने है. बैठक में चयन प्रक्रिया के पहले प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को लेकर चिंतन- मनन किया गया.
उसके बाद संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया. चेतन गोयनका ने कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सर्राफा कारोबारी से प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने की अपील की. साथी ही निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मिलेगा। नगर निगम से बैंक मोड में हाई मॉड्यूलर कैमरा लगाने की मांग की जाएगी. चेतन गोयनका ने एसएसपी से सर्राफा बाजार के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग की. दरअसल, संगठित गिरोह के कृत्य से धनबाद के कारोबारी डरे और समय रहते है.
जानकारी के लिए बता दें कि धनबाद जिले में लगभग 200 सोने -चांदी की दुकानें हैं. लगभग दो दर्जन बड़े-बड़े शोरूम हैं. त्योहारों के मौके पर बड़ी खरीदारी धनबाद के सर्राफा दुकानों से होती है. धनतेरस हो, दीपावली हो, अक्षय तृतीया हो, इन मौकों पर धनबाद में सोना चांदी का महंगाई के बावजूद अच्छा कारोबार हो जाता है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

