गिरिडीह की बेटी नाजिया प्रवीन ने UPSC में हासिल की 470वीं रैंक, अब बनेंगी IPS…

गिरिडीह की बेटी नाजिया प्रवीन ने UPSC में हासिल की 470वीं रैंक, अब बनेंगी IPS…

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले के भंडारिडीह की रहने वाली नाजिया प्रवीन ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में नाजिया ने 470वां रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ अब वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी। नाजिया की इस सफलता से पूरे गिरिडीह जिले में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

नाजिया प्रवीन की यह सफलता खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने लगातार दूसरी बार यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। पिछले वर्ष भी उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और 670वां रैंक प्राप्त किया था। इस बार अपनी कड़ी मेहनत और बेहतर तैयारी के दम पर उन्होंने अपने रैंक में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 470वीं रैंक हासिल की है, जो उनकी लगन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

नाजिया की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्थानीय लोगों में गर्व का माहौल है। उनके पिता मोहम्मद सरफुद्दीन ने कहा कि यह उनकी बेटी की अथक मेहनत, समर्पण और परिवार के सहयोग के साथ-साथ सभी की दुआओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नाजिया की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और लगातार प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *