सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के ऊं श्री साईं संस्थान में शनिवार 7 मार्च को 18 वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5: 15 बजे कांकड़ आरती से हुई, जिसके बाद मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10:30 बजे साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः ऊं श्री साईं संस्थान पहुंची। इस अवसर पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और पालकी को कंधा देकर अपनी सहभागिता निभाई। इसी क्रम में अपराह्न लगभग 2:00 बजे धनबाद के मेयर संजीव सिंह की धर्मपत्नी एवं झरिया की विधायिका रागिनी सिंह साईं मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर उन्हें श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दीपक कुमार दीपू ने उन्हें पुष्प- गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं रविंद्र सिंह की धर्मपत्नी रेणु सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो तथा भाजपा नेत्री तारा देवी की सुपुत्री डॉक्टर निशि महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुई ।सभी ने साईं बाबा के चरणों में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पंडित सहदेव शरखेल एवं विभूति ठाकुर द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई। वहीं सुबह 9:00 बजे से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और साईं बाबा का आशीर्वाद लिया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम देर शाम तक चलते रहेंगे जिसमें भजन- कीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी- खासी भीड़ देखी गई और पूरा वातावरण भक्ति- मय बना रहा।कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से साईं संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह, डीके सिंह, विभास ठाकुर, ज्वाला सिंह, सतीश कुमार सिंह, पवन शर्मा , अशोक सिंह ,जयप्रकाश शर्मा, विदेशी सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, रमेश शाह,राज साहब, रेणु सिंह, नीलम ठाकुर, हेम शर्मा,हेमा शर्मा ,राधा देवी,मंटु सिंह रानी सिंह,राधा देवी, उषा सिंह,जयप्रकाश शर्मा एवं श्रद्धालु भक्त जनों की उपस्थिति बनी रही।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

