बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला (महानगर) के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी कुमार अमित उर्फ पंकज सिन्हा ने आज धनबाद नगर निगम के आयुक्त आशीष गंगवार से निगम कार्यालय में भेंट कर मांग पत्र सौंपा।

पत्र देकर पांडरपाला वार्ड संख्या 18 एवं 17 के अंतर्गत 3 दिसंबर 2025 को शिलान्यास होने के बावजूद अधूरे पड़े मुख्य सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा पान्डरपाला वार्ड न.18 काली मंदिर कॉलोनी, महतो बस्ती, पटेल चौक, कुम्हार टोली, भारत चौक, दास टोला आदी क्षेत्रों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप की जानकारी दी। कई स्थानों पे दोनों ओ जमा कचरे के ढेर को हटाने की मांग की।
उन्होंने अपने पत्र में बताया कि पांडरपाला क्षेत्र में मुख्य सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम के द्वारा 3 दिसंबर 2025 को शिलान्यास कर प्रारंभ किया गया था, लेकिन अब तक सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर बड़े-बड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आमजनों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों को आने-जाने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कुमार अमित ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा क्षेत्र में अविलंब मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हो सके। प्रतिनिधिमंडल में बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल सहित कई लोग थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *