देश की गरिमा से समझौता अब और बर्दाश्त नहीं… डॉ इरफ़ान अंसारी…

देश की गरिमा से समझौता अब और बर्दाश्त नहीं… डॉ इरफ़ान अंसारी…

रांची (RANCHI): आज देश की स्थिति देखकर हर स्वाभिमानी भारतीय का सिर झुकने को मजबूर हो रहा है। क्या भारत जैसा शक्तिशाली और आत्मसम्मानी देश अब इस हालत में आ गया है कि कोई दूसरा देश हमें आदेश दे कि हम किससे तेल खरीदें और किससे नहीं?
आदरणीय Narendra Modi जी, देश आपसे जवाब मांग रहा है। क्या अब अमेरिका यह तय करेगा कि भारत Russia से तेल खरीदे या नहीं? तीस दिन की मोहलत देकर क्या अमेरिका भारत की संप्रभुता का मज़ाक नहीं उड़ा रहा? क्या हम इतने कमजोर हो गए हैं कि हमें अपने आर्थिक फैसलों के लिए किसी और की अनुमति लेनी पड़े?

भारत और Russia के रिश्ते दशकों पुराने हैं। यह दोस्ती किसी दबाव या डर से नहीं बनी, बल्कि विश्वास और आपसी सम्मान से बनी है। फिर आज भारत को क्यों किसी और की शर्तें माननी पड़ रही हैं?

और एक और गंभीर सवाल है — आपके बुलावे पर अगर हमारे देश में आए विदेशी मेहमानों या प्रतिनिधियों पर समुद्री क्षेत्र में हमला होता है, तो यह केवल उन पर हमला नहीं बल्कि भारत की प्रतिष्ठा और विश्वास पर हमला है। देश जानना चाहता है कि इस तरह की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी क्यों है? जब हमारे मेहमान सुरक्षित नहीं होंगे तो दुनिया के देश भारत पर कैसे भरोसा करेंगे?

अगर यही हाल रहा तो खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े लोग भारत आने से डरेंगे। इसका सीधा असर तेल के आयात-निर्यात और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, और अंत में इसकी कीमत देश की आम जनता को चुकानी पड़ेगी।

मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi जी से आग्रह करता हूँ कि वे इस गंभीर मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री को समझाएँ। प्रधानमंत्री की चुप्पी से देश के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। देश की गरिमा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तुरंत दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाकर ठोस रणनीति बनाई जाए और दुनिया को साफ संदेश दिया जाए कि भारत किसी के दबाव में आने वाला देश नहीं है।

प्रधानमंत्री जी, देश को हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटने से देश मजबूत नहीं होता। देश मजबूत होता है एकता, भाईचारे और स्वाभिमान से। लेकिन आज ऐसा लगता है कि देश की असली समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए समाज में नफरत का ज़हर फैलाया जा रहा है।

भारत किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है। इतिहास गवाह है कि जब देश के सम्मान पर चोट हुई है, तो भारत ने हमेशा दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है।

जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने विश्व मंच पर भारत की स्वतंत्र और निर्भीक विदेश नीति का परिचय दिया था, आज उसी साहस और उसी आत्मसम्मान की जरूरत है।
भारत कोई कमजोर देश नहीं है, और भारत की जनता यह कभी स्वीकार नहीं करेगी कि कोई बाहरी ताकत हमारे राष्ट्रीय हितों को डिक्टेट करे।
K.C. Venugopal Indian National Congress – Jharkhand Hemant Soren Indian National Congress Keshav Mahto Rajesh Kachhap BJP Jharkhand All India Mahila Congress Dhiraj Prasad Sahu Rajesh Ranjan Imran Pratapgarhi Furkan Ansari Radha Krishana Kishore Dipika Pandey Singh Dr.Syed Naseer Hussain, MP, Rajya Sabha Rajesh Thakur Shilpi Neha Tirkey Rajesh Thakur Kaushal K Vidyarthee

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *