धनबाद(DHANBAD): धनबाद में केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में तैनात वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने CBI से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसका कार्य कराने के बदले अधिकारी ₹50,000 की घूस की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्रारंभिक जांच की और फिर जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद धनबाद रेलवे के **भारतीय रेल के DRM कार्यालय में हड़कंप मच गया। CBI की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

